जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल का रविवार को पुनर्गठन कर दिया है। नए बनाए गए 15 मंत्रियों को शपथ भी दिला दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि विशेष परिस्थितियों में मंत्रिमंडल रिशफल हुआ है लेकिन अब सब कुछ ठीक-ठाक हो गया है। एक साथ मिलकर सरकार के जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगी। दरअसल राजभवन में नए मंत्रियों की शपथ के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कैबिनेट अच्छे से बन गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कैबिनेट में एससी, एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी सबको साथ लाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुनर्गठन विशेष हालात में हुआ जरूर है लेकिन सब खुश हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में वे प्रतिनिधित्व नहीं दे पाए लेकिन आगे राजनीतिक नियुक्तियों में हम उन जिलों का विशेष ध्यान रखेंगे। सीएम ने कहा कि पुनर्गठन में फर्स्ट टाइम वाला फार्मूला लगा है, इसलिए हम कई जिलों में मंत्री नहीं बना पाए, लेकिन आगे उनका ध्यान रखेंगे। अब अगले चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा इन सब मंत्रियों को निर्देश देंगे कि वे पब्लिक से संपर्क करें, उनकी समस्याओं का समाधान करें। घोषणा पत्र में दर्ज वादों को पूरा करने का काम करें, जनता की अपेक्षा को हर स्तर पर पूरा करना ही सरकार का फर्ज है। गहलोत ने कहा कि पूरी कैबिनेट मिलकर काम करेगी, जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। आम जन में यह भावना पैदा हुई है कि अगली बार भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। हम उस भावना और अपेक्षा पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिन विधायकों को हम मंत्री नहीं बना पाए उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ