उदयपुर भगवान प्रजापत।
धनतेरस के साथ ही मंगलवार को पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई। कोरोना के चलते पिछले 18 माह से बाजारों की रौनक लगभग गायब थी। लेकिन धनतेरस पर बाजार में लोगों के द्वारा की गई खरीददारी के बाद व्यापारियों के अनुसार दीपावली तक बाजार में रौनक रहेगी और बाजारों की खोई सुख, समृद्धि और वैभव लौटेगा। दरअसल धनतेरस पर करीब 400 करोड़ रूपए का व्यापार हुआ है। सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में लोगो ने रूझान दिखाया। रियल एस्टेट मे करीब 200 करोड़ के सौदे हुए तो 75 करोड़ के वाहन लोग अपने घर लेकर गये। जिसमें करीब 1500 दुपहिया और 800 कारें शामिल हैं। धनतेरस के पूर्व 1100 टू व्हीलर व 500 कारों की बुकिंग हो चुकी थी। इस दिन बर्तनों की खरीदारी और चांदी के सिक्कों की खरीदी को भी शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस के मौके पर 2 करोड़ के बर्तन और चार करोड़ के चांदी के सिक्के का कारोबार हुआ हैं। इधर सोने-चांदी की भी लोगों ने जमकर खरीददारी की और करीब 15 करोड़ के जेवर बिकने की बात सामने आयी।
प्रॉपर्टी 200 करोड़ रुपए के कारोबार से दमकेगा।
शहर के लोगों ने उत्साह दिखाते हुए 250 से ज्यादा बुकिंग कराई है। इसके चलते इस सेगमेंट में करीब 150 से 200 करोड़ की खरीदारी हुई। धनतेरस पर लेकसिटी में अब खरीदारी का नया ट्रेंड सामने आया हैं। यहां पर स्थानीय व्यक्तियों के साथ बाहर के लोगों ने भी निवेश किया हैं।
बर्तन-सिक्के का हुआ करीब 6 करोड़ का कारोबार।
धनतेरस पर बर्तन खरीदने का विशेष महत्व है। इसलिए इस मौके पर शहर में बर्तनों और चांदी के सिक्के खरीदनें वाले लोगों में खासा उत्साह देखा गया। मंगलवार को करीब दो करोड़ के बर्तन बिके तो, चांदी के सिक्कों की भी खूब डिमांड रही। करीब 4 करोड के कारोबार होने की बात सामने आयी। सरार्फा एसोसिएशन के यशवंत आंचलिया ने बताया कि बाजार में 5 ग्राम से 100 ग्राम तक के सिक्के उपलब्ध थे और डिमांड के अनुसार सिक्के बनवाए गये थे।
धनतेरस पर करीब 800 कारें बिकी
धनतेरस से पूर्व जिलेभर में सभी प्रकार की 500 कारें बुक थी। लेकिन धनतेरस पर करीब 800 कारें बिकने की बात सामने आयी हैं। इस बार लोगों ने दुपहिया वाहन में सबसे ज्यादा माइलज वाली बाइक को प्राथमिकता दी हैं। पूरे जिले में करीब 1500 दुपहिया वाहन बिके हैं।
ज्वैलरी मे 15 करोड़ की बिक्री के साथ चमका बाजार।
इस बार नवंबर और आगामी महीनों में रिकार्ड शादियां होने से धनतेरस पर लोगों ने सोने चांदी के जेवर की खरीददारी मे अधिक रूझान दिखाया और मंगलवार को शहर के सभी बड़े शोरूम पर लोगों की भीड रही। अनुमान यह है कि पूरे जिले में मिलाकर करीब 15 करोड़ का बिजनेस हुआ हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और रेडीमेड में दिखा खरीददारी का रूझान।
इलेक्टॉनिक्स और रेडीमेड कपड़ों की खरीददारी के प्रति लोगों को अच्छा खासा रूझान दिखाई दिया। लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स में इस बार ऑफर्स के साथ लेटेस्ट फीचर्स की चीजों की मांग की। खास कर मोबाइल सेगमेंट में अच्छी लोगों ने जमकर खरीददारी की तो धनतेसर पर करोड़ो रूपए का रेडीमेड कपड़ों का व्यापार हुआ।

0 टिप्पणियाँ