हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार। 

दौरे के दूसरे दिन पुलिस महानिरिक्षक रुपिंदर सिंह पुलिस लाईन में संपर्क सभा का आयोजन करते हुए पुलिसकर्मियों व परिजनों से संवाद किया व उन्होंने उनकी समस्याओं को भी सुना और पुलिस अधिकारियों को ववस्थाओ को सुचारू करने के निर्देश दिए तो वही महानिरीक्षक एसपी के कार्यकाल से काफी संतुष्ट दिखे।वही पुलिस महानिरीक्षक पत्रकारों से भी रूबरू हुए पत्रकार वार्ता में एसपी प्रीति जैन, ASP जस्साराम बॉस,पीआरओ सुरेश बिश्नोई आदि उपस्थित रहे और पत्रकारों के बढ़ते नशे व अपराधों पर इंटेलिजेंस की भूमिका के सवाल पर बोलते हुए कहा की इंटेलिजेंस हमेशा से अहम भूमिका निभाती रही है और नाइजीरियन गैंग के जरिये पँजाब से राजस्थान आ रहे चिटे (हेरोइन) नशे पर जब उनसे पूछा गया कि छोटे-छोटे तस्कर तो पुलिस पकड़ लेती है लेकिन इस काले धंधे के बड़े मगरमच्छों तक पुलिस नही पहुंच पा रही है। तो उनका कहना था कि कई कानूनी अड़चने भी होती है,लेकिन प्रयास किया जाता है कि मामले की तय तक पहुंचा जाए।साथ ही उन्होंने सभी पुलिस विभागों को और चौकस होने की बात कही है।वही उन्होंने बीएसएफ की बढ़ती चौकसी के चलते बड़ी कार्रवाइयां होने की बात भी कही।साथ ही पुलिस विभाग में नफरी व संसाधनों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा की समय समय पर सरकार को अवगत करवाते रहते है लेकिन कम संसाधनों में हमेशा अच्छा कार्य करने का प्रयास किया जाता है।