ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम को चार जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों को लेकर तारीखों का एलान कर दिया है। इन चारों जिलों में तीन चरणों में चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार जारी आदेश के मुताबिक कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर 12, 15 और 18 दिसंबर को सुबह 7:30 से शाम 5:00 बजे तक मतदान होंगे। वहीं, 21 दिसंबर को मतगणना होगी। इस दौरान अधिकारियों के साथ चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों को कोरोना गाईडलाईन का ध्यान रखने के लिए पाबंद किया गया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार जिन जिलो मे चुनाव की घोषणा की गई वहा निर्वाचन विभाग से जुडे अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला नही हो सकेगा।