जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सूर्या नारायण सेवा फाउंडेशन एवं म्हारो श्याम धणी परिवार के पदाधिकारियों ने सोमवार को स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज का सिरसी रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में रघुनाथ धाम के पीठाधीश्वर स्वामी सौरव राघवेंद्र आचार्य महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वामी सौरभ राघवेंद्र महाराज को ज्योतिष एवं तंत्र मंत्र यंत्र (प्राच्य विद्याओं) पर उत्कृष्ट कार्य करने पर और रामानुज संप्रदाय का प्रचार प्रसार करने पर सूर्य नारायण सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत एवं राकेश सीमा शर्मा के द्वारा स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज को शॉल ओढ़ाकर संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता पवन तिवारी बलदेव सिंह पाखर,कोषाध्यक्ष मैमूना नरगिस, श्रीराम कुमार, अजीत सिंह चौहान, विश्व प्रताप सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ