जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुर में शहीद स्मारक पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे बीएसटीसी डिग्रीधारियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प हुई है। दरअसल पिछले 29 दिनों से अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे बीएसटीसी डिग्रीधारियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। ये आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास की ओर कूच करना चाहते थे। लेकिन शहीद स्मारक से पुलिस का घेरा तोड़कर निकले आंदोलनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान उन्होंने बैरिकेट्स गिरा दिए, इसके बाद पुलिस से उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने बीएसटीसी डिग्रीधारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए भेजने का आश्वासन दिया है।

0 टिप्पणियाँ