धौलपुर से मुनेश धाकरे।
धौलपुर स्टेशन छोड़कर मध्य प्रदेश के मुरैना की ओर जा रही ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस के ऐसी कोच में आग लग गई। कोच से आग की लपटें उठते देख मुरैना जिले के हेतमपुर स्टेशन के पास ट्रेन को खड़ा कर दिया गई। ट्रेन रुकते ही मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के स्टॉफ ने यात्रियों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया,लेकिन उनका समान उसी में रह गया। आग लगने से ऐसी कोच की तीन बोगियां धूं-धूं कर जल गई।
 फायरकर्मियों ने दो गाड़ी पानी फेंककर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में यात्रियों  का सामान जलकर राख हो गया। रेलवे प्रशासन की सुझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक़ ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस ऊधमपुर से रवाना होकर आज धौलपुर स्टेशन पर पहुंची। धौलपुर स्टेशन छोड़ने के बाद ट्रैन तेजी से मध्य प्रदेश मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश करते हुए हेतमपुर स्टेशन की ओर बढ़ रही थी,तभी ऐसी कोच से चिंगारियां उठने लगी। 
कोच में आग लगने की खबर लगते ही।सवारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टॉफ की सूचना पर चालक ने हेतमपुर स्टेशन से पहले ही ट्रैन को खड़ा कर दिया। इसके बाद जीआरपी-आरपीएफ के साथ पुलिस और फायर स्टेशन को खबर दी। देखते ही देखते आग एक से दूसरे और ट्रैन के तीसरे कोच तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद रेलवे स्टॉफ के साथ जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने एक-एक ट्रैन के तीनों ऐसी कोचों से सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान उनका समान ट्रैन में ही छूट गया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक ट्रैन की तीनों बोगियां धूं-धूं कर जलने लगी। फायरकर्मियों ने दो गाड़ी पानी फेंककर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इस आगजनी में ट्रेन के ऐसी कोच की तीन बोगियां जल गई है। स्टॉफ की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। अगर इसमें जरा भी चूक हो जाती तो बहुत बड़ी जनहानि हो सकती थी। मौके पर मौजूद स्टॉफ ने तीनों बोगियों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।