करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले हिण्डौन उपखंड अन्तर्गत हुक्मीखेड़ा गांव में एक निजी विद्यालय द्वारा बिना मान्यता के पिछले चार-पांच वर्षों से नौवीं और दसवीं कक्षा के संचालन करने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी करौली को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव के हुक्मीखेड़ा में एक निजी विद्यालय विनायक उच्च प्राथमिक विद्यालय में पिछले चार-पांच वर्षों से बिना मान्यता के कक्षा नौवीं दसवीं का संचालन किया जा रहा है जिसकी शिकायत पूर्व में भी PEEO को कई बार की जा चुकी है। लेकिन विद्यालय संचालक अग्रिम सूचना पाकर कक्षाओं को एक-दो दिन के लिए स्कूल के बाहर संचालित कर दुबारा अपने स्कूल में कक्षाओं को व्यवस्थित कर देता है तथा बिना बीमा और बिना फिटनेस के बस द्वारा बच्चों को पास के गांवों के ऊबड़ खाबड़ रास्तों से लाता है जिससे जन हानि होने की पूरी आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए निजी विद्यालय विनायक उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वारा बिना मान्यता के नवीं और दसवीं कक्षा के संचालन को बंद कराने की मांग की है। इस अवसर पर विष्णु डागुर, उदय राज, मनीष, कलुआ डागुर आदि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ