हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार।
हनुमानगढ स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड की आपात परिस्थितियों के चलते कोविड सहायक कर्मियो की भर्ती 5 माह पूर्व की गई थी।लेकिन 5 माह बीत जाने के बावजूद भी उन्हें वेतन नही मिला,जिसके चलते कर्मचारियों में आक्रोश है।जिले के कोविड सहायक दीपावली के पहले से धरने पर बैठे है।लेकिन आजतक उनकी कोई सुनवाई नही हुई है।हालांकि आज नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल,पार्षद सुमित रिणवा,पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल,गौरव जैन, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल,कांग्रेस नेता अभिमन्यु पूनिया आदि धरने पर बैठे कर्मचारियों से मिले व सभापति ने शहरी क्षेत्र के कर्मचारियों को सोमवार तक एक माह का वेतन नगरपरिषद की तरफ से देने का आश्वासन दिया व बाकि की सैलरी भी शीघ्र उनके बैंक खातों में जमा करवाने की बात कही तो वही गौरव जैन ने सैलरी में देरी पर स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया।

0 टिप्पणियाँ