जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान मे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान प्रभारी अजय माकन मुख्यमंत्री सीएम गहलोत के आवास पर पहुंच गए हैं और मंत्रीमंडल  के बारे मंथन किया जा रहा है। इसी बीच शाम शनिवार शाम को मंत्रिमंडल की बैठक का भी आयोजन रखा गया है। जिसमें माना जा रहा है कि सभी मंत्रियों से इस्तीफे ले लिए जाएंगे। विशेष बात यह निकल कर सामने आ रही है कि रविवार शाम 4:00 बजे मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो जाएगा जिसकी भी तैयारियां राज्य भवन में शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक राजभवन में टेंट का सामान पहुंच गया है। वही प्रशासनिक अमला भी नये कमरों और नई गाड़ियों की व्यवस्थाओं में जुट गया है।
आज सभी मंत्रियों के होंगे इस्तीफे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 3 सबसे पावर फुल मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री रघु शर्मा और हरीश चौधरी संगठन में मिले पदों के चलते मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने स्वीकार भी कर लिया है। लेकिन अभी भी चार से पांच मंत्रियों के और हटाए जाने की चर्चा है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शाम 5:00 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है और इस मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए जाएंगे। इनमें से जिन मंत्रियों को हटाना है उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए जाएंगे और बाकी मंत्रियों के इस्तीफे फाइल में रख लिए जाएंगे।

गहलोत सरकार के संभावित मंत्री।
जानकारी के मुताबिक हेमाराम चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष, गुढामलानी से विधायक, दीपेन्द्र सिंह शेखावत
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, बृजेन्द्र ओला
पूर्व मंत्री, विधायक झुंझुनूं, मुरारीलाल मीणा पूर्व मंत्री,
रमेश मीणा पूर्व मंत्री, विश्वेन्द्र सिंह
पूर्व मंत्री, खिलाडीलाल बैरवा, विधायक बसेड़ी,मंजू मेघवाल
पूर्व मंत्री, गोविंद मेघवाल विधायक खाजूवाला,
महेश जोशी, विधायक हवामहल, निर्दलीय विधायक संयम लोढा, सिरोही,महादेव खंडेला पूर्व केन्द्रीय मंत्री, बसपा के टिकट पर जीते, कांग्रेस में शामिल राजेन्द्र गुढा, विधायक, उदयपुरवाटी।