चितौड़गढ़ गोपाल चतुर्वेदी।
मेवाड़ के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ से शुरू हुई पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया की देव दर्शन यात्रा शुरू हुई थी। आज बेगू में मेवाड़ का दौरा पूरा हुआ इसे भले ही भाजपा संगठन ने दूरी बनाई थी। लेकिन आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साध कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने का आह्वान कर राजे ने संदेश देने का प्रयास किया है कि कहीं ना कहीं यात्रा राजनीति से जुड़ी हुई है l
राजसमंद के चारभुजा जी से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जिले के बेगू क्षेत्र के तेजपुर में पहुंची। जहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक और वर्तमान जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ के साथ भाजपा संगठन पदाधिकारियों ने राजे का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद राजे ने अपना सम्बोधन शुरू किया। लेकिन जहाँ शुरुआत देव दर्शन यात्रा से की वहीं राजे ने अपने भाषण के दौरान प्रदेश में विकास रूके होने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं से हामी भरवाई और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सबके साथ सब के विकास से ही कमल खिलेगा।
वसुंधरा राजे ने इस यात्रा को राजनीति से दूर रखने का आह्वान करते हुए कहा कि विगत 2 वर्षों में कोरोना काल में इस महामारी से कई परिवार के सदस्य उन्हें छोड़कर गए हैं। जिसकी भरपाई करना तो संभव नहीं है लेकिन भाजपा हर दुख की घड़ी में सभी के साथ खड़ी है। प्रदेश के लोगों ने लगातार उनके ऊपर आशीर्वाद बना कर रखा है जिससे वह प्रदेश की मुखिया बनी थी पर आने वाले समय में भी इसी तरह के आशीर्वाद की उम्मीद रखती है। उन्होंने कहा कि मेवाड़ दर्शन यात्रा शुरुआत जहां मेवाड़ के सुप्रसिद्ध धाम श्रीसांवलियाजी के दर्शन के साथ की थी और मेवाड़ की धरती से इस यात्रा का समापन भी बनोड़ा बालाजी की पावन धरा से हुआ है।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जिस तरह का प्यार मेवाड़ की और चित्तौड़ की जनता ने दिया है वह सदैव कायम रहेगा l वही अपने संबोधन में जिला प्रमुख और बेगू के पूर्व विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ स्पष्ट शब्दों में कहा की दिखावे के तौर पर भाजपा के साथ रहे रहे कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा के साथ होने का दिखावा करते रहे और रात को विपक्षी पार्टियों के साथ रहकर भाजपा की खामियां उनको बता रहे हैं।वह सावचेत रहे आने वाले समय में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा।इस सभा के बाद राजे ने बेगू मे प्रवास कर रहे आचार्य महाश्रमण से आशीर्वाद लिया और वहां बोलते हुए राजे ने नशा मुक्ति और अहिंसा पर जोर दिया। राजे ने कहा कि जरूरी है की सबके बीच सौहार्द बना रहे तभी सबका विकास संभव है। वही इसके पश्चात राजे ने राजपुरा गांव जाकर दिवंगत पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल धाकड़ के निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार जनों को ढांढस बंधाया। देव दर्शन यात्रा के दौरान साथ रहे पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने जहां इसे राजनीतिक यात्रा के बजाय देव दर्शन कार्यक्रम बताने पर जोर दिया। वही भाजपा के कपासन विधानसभा क्षेत्र से विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने नपे तुले शब्दों में राजे को प्रदेश में भाजपा की ओर से अगली मुख्यमंत्री के दावेदार बता दिया। ऐसे में जहाँ ये माना जाता है कि राजस्थान में सरकार बनाने में मेवाड़ की पूरी भूमिका रहती है ऐसे में मेवाड़ से कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आह्वान करना और क्षेत्र के एक विधायक द्वारा राजस्थान के 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वसुंधरा को मुख्यमंत्री का दावेदार बताया जाना जाहिर करता है कि कहीं ना कहीं देव दर्शन के राजनीतिक मायने भी जुड़े हैं।

0 टिप्पणियाँ