झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले की मनोहरथाना पुलिस ने अवैध शराब पर बडी कार्रवाई करते हुए लगभग पांच लाख रुपए की अवैध शराब जप्त की है।थाना अधिकारी अजित ने बताया कि गश्त के दौरान एएसआई सलीम मोहम्मद द्वारा पिकअप गाड़ी को अवंतिका बाई सर्किल पर रोकने का प्रयास किया गया। तो वहां से गाड़ी तेज गति में भगा कर ले गया । पीछा करने पर मेला मैदान में पिकअप गाड़ी को छोड़कर चालक फरार हो गया। पिकअप को चेक किया गया तो उसमें 9 पेटी बियर व 20 पेटी देसी शराब व 84 पेटी इंग्लिश शराब की जप्त की गई। गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है । वहीं 113 पेटी शराब सहित पिकअप को जप्त किया गया ।

0 टिप्पणियाँ