गणपत सिंह मांडोली।
मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर सिरोही, पाली व जालोर जिले में प्रशासन गांवो के संग अभियान का अवलोकन करने का आग्रह किया। इसी के साथ विधायक लोढा ने मुख्यमंत्री से सिरोही जिले की जनता की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर उचित कार्यवाही के निर्देश जारी करने की मांग की।विधायक संयम लोढा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बिंदूवार समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि प्रशासन गांवो-शहरों के संग अभियान के तहत आमजन को पट्टे जारी किये जाने को लेकर कानूनी अडचन समाप्त करने व उच्चाधिकारियों को इस मामले में तत्काल निर्णय लेने हेतु विशेष दिशा निर्देश जारी करने की मांग की। सिरोही तहसील के जावाल कस्बे में रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जाने को लेकर जिला कलक्टर से प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा गया है। राज्य सरकार से लंबित पत्रावली का शीघ्र निस्तारण करवाने एवं सिरोही में खेल स्टेडियम को लेकर आवंटित 10 करोड की राशि का आवंटन हो जाने के उपरांत स्वायत्त शासन विभाग को कार्य शुरू करने के आदेश जारी नही किये गये है की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करवाया। जिले के विभिन्न गांवो में निवासरत लोगो को रहने हेतु भूमि आवंटन के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय से शिथिलता बरतने की मांग करने को लेकर विधायक लोढा ने जिले के कई गांवो में गोचर के अलावा किसी भी किस्म की भूमि उपलब्ध नही है। ऐसे में गरीब तबको को गोचर भूमि में पट्टे जारी किये जाने हेतु न्यायालय के आदेश में थिशिलता बरतने हेतु राज्य सरकार द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विशेष याचिका प्रस्तुत करने सहित अन्य मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।