बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।
बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना इलाके के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे कुड़ी गांव के पास खाद्य तेल ट्रेलर पलट गया और पलटते ही ट्रेलर में आग लग गई। आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। जानकारी के अनुसार बाड़मेर जोधपुर हाईवे पर खाद्य तेल से भरा ट्रेलर अचानक की पलट गया। पलटते ही ट्रेलर में आग लग गई। जिसके बाद आसपास के निकलने वाले वाहन की लंबी कतार लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते ट्रेलर कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और कई फायर ब्रिगेड ने करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया।पचपदरा थाना अधिकारी प्रदीप डागा के अनुसार दो लोगों की मौत होने की खबर है। मरने वाले व्यक्तियों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

0 टिप्पणियाँ