जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान प्रदेश में रविवार को कोरोना के 5  नए मामले सामने आए हैं।  यह सभी मामले जयपुर में पाए गए हैं । अब तक प्रदेश में कुल 9 लाख 54 हजार 456 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है, जबकि 8 हजार 954 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 9 लाख 45 हजार 457 लोग इससे ठीक हो चुके है। जयपुर में रविवार को कोरोना के 5 नये मरीज मिल है, जिससे सक्रिय  मामले की संख्या बढ़कर यहां 22 पर पहुंच गई। वहीं बीकानेर में भी पिछले दिनों नये मरीज आने से कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 10 पर पहुंच गई। राज्य में जब से कोरोना के मामले कम आने लगे है, लोगों में डर खत्म हो गया है। इसका असर वैक्सीनेशन पर भी देखने को मिल रहा है। अक्टूबर और नवंबर में यह बहुत कम हो गई। अक्टूबर में हर रोज औसतन 2 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है।