जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। करीब 3 महीने बाद एक बार फिर संक्रमित मरीजों की संख्या का ग्राफ प्रदेश में बढ़ा है। सोमवार को राजस्थान में कोरोना के 22 नए मामले देखने को मिले हैं।चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 22 नए मामले आए। इनमें अकेले जयपुर से 11 संक्रमण के मामले देखने को मिले हैं। इसके अलावा अजमेर से 2, अलवर से 2, बीकानेर से 1, जोधपुर से 1, नागौर से 4 और पाली से 1 संक्रमण का एक मामला सामने आया है। हालांकि, बीते 24 घंटों में किसी भी मरीज की मौत इस बीमारी के चलते नहीं हुई है।आंकड़ों की बात करें तो अब तक प्रदेश में 954628 संक्रमण के कुल मामले सामने आ चुके हैं और 8955 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा प्रदेश में हर दिन एक्टिव केस की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है और सोमवार को प्रदेश में 131 एक्टिव केस कोविड-19 संक्रमण के मौजूद है। इनमें सबसे अधिक 76 एक्टिव केस जयपुर से दर्ज किए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ