जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में स्कूल खुलने के बाद से ही कोरोना बच्चों को अपनी जद मे ले रहा है। राजधानी जयपुर में कोरोना से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो और छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

दरअसल राजस्थान में एक बार फिर से कोरोना अपनी दस्तक देता हुआ नजर आ रहा है। खासकर अबकी बार कोरोना छोटे बच्चो को अपने संक्रमण की चपेट में ले रहा है। गुरुवार को जहां एक ढाई साल के बच्चे की कोरोना से मौत हो गई। वहीं स्कूल में पढ़ने वाले दो अन्य बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी के मुताबिक मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की एक छात्रा कोरोना संक्रमण की चपेट में आई है। इसके अलावा महापुरा स्थित जयश्री पेरीवाल स्कूल का कक्षा 5 का एक छात्र संक्रमण की चपेट में आ गया है। जिसके बाद इन दोनों स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई 3 दिन के लिए बंद कर दी गई है। आपको बता दे, कि 2 दिन पहले भी जयपुर के एसएमएस स्कूल से 2 बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में बच्चों में बढ़ता संक्रमण का मामला चिंता का विषय बनता जा रहा है। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में 18 नए कोरोना केस देखने को मिले है। इस दौरान एक ढाई साल के बच्चे की मौत भी इस बीमारी के चलते हुई है।