जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान मे बढती मंहगाई, पेट्रोल डीजल, रसोई गैस,के विरोध में अब कांग्रेस पार्टी राज्य में जन जागरण अभियान शुरू करने जा रही है। मीडिया से मुताबिक होते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के विरोध में पार्टी 14 से 29 नवंबर तक राज्य के 56 हजार बूथों पर जन जागरण अभियान चलाएगी।डोटासरा ने बताया कि आज महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि आम आदमी का जीवन यापन करना संघर्षपूर्ण हो चुका है। खाद्य पदार्थों, पेट्रोल डीजल, रसोई गैस आदि के दामों में केंद्र सरकार लगातार वृद्धि कर रही है। जन जागरण अभियान में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राज्य के 56 हजार बूथों के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर आमजन को महंगाई के विरोध में जागरूक करेंगे।