जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में दो उपचुनाव में जीत के बाद एक बार फिर मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 10 नंवबर के बाद दिल्ली दौरा प्रस्तावित है। सीएम अशोक गहलोत का राहुल गांधी से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम संभावित है। इस मुलाकात के बाद ही आने वाले समय में प्रदेश में मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक गिफ्टों का रास्ता साफ हो जाएगा।सीएम गहलोत राहुल से मिलने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल प्रभारी अजय माकन से मुलाकात करके मंत्रिमंडल में फेरबदल राजनीतिक नियुक्ति के बारे में विस्तार से चर्चा कर निर्णय करेंगे। इस निर्णय को राहुल गांधी अंतिम रूप से अनुमति प्रदान करेंगे। सीएम गहलोत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे और मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किए जाने वाले संभावित नामों पर भी मंथन करेंगे।

0 टिप्पणियाँ