कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान मे 27 अक्टूबर को राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली आरएएस प्री परीक्षा के लिए रेलवे ने अभियार्थियो की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कोटा से जयपुर और जयपुर से कोटा के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि कोटा से परीक्षा स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर को चलाई जाएगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन जयपुर से 27 अक्टूबर को चलेगी। इस परीक्षा स्पेशल ट्रेन में मेल एक्सप्रेस अनारक्षित श्रेणी का किराया लिया जाएगा। परीक्षा स्पेशल ट्रेन में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 12 कोच रहेंगे। उन्होंने बताया कि कोटा से चलने वाली ट्रेन संख्या 09819 रात को 7:45 बजे रवाना होगी। जो कि रात 8:30 बजे लाखेरी, रात 8:45 बजे इंद्रगढ़, रात 9:35 बजे सवाई माधोपुर, रात 10:32 बजे वनस्थली निवाई, रात 11:28 बजे दुर्गापुरा और 11:55 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 09820 जयपुर से 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12:30 बजे रवाना होगी। जो कि रात 12:43 बजे दुर्गापुरा, रात 1:39 बजे वनस्थली निवाई, सुबह 4:20 बजे सवाई माधोपुर, सुबह 4.47 बजे इंद्रगढ़, सुबह 5:00 बजे लाखेरी और सुबह 6:10 बजे कोटा पहुंचेगी।

0 टिप्पणियाँ