जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। राजस्थान के कई जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है। दिन और रात का तापमान भी मिला-जुला दर्ज किया जा रहा है। दरअसल उत्तर-पूर्व एशिया में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ सकती है और इससे क्षेत्र में उर्जा संकट बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। राजस्थान मे भी अभी से ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजस्थान मे रात के तापमान में जहां लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है तो वहीं दिन में मौसम शुष्क बना रहने के चलते दिन का तापमान मिला-जुला दर्ज किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में गुलाबी सर्दी की दस्तक ने अब लोगों को राहत देना शुरू कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ