भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
नारकोटिक्स विभाग और भरतपुर पुलिस ने बडी कारवाई करते हुए भरतपुर के आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर एक ट्रक से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद किए मादक पदार्थ का बाजार भाव एक करोड रूपये से ज्यादा बताया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई की सूचना पर हलैना थाना पुलिस ने भरतपुर की तरफ आ रहे इस ट्रक को आमौली टोल प्लाजा पर कब्जे में लिया। ट्रक की जांच की गई तो उस में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ भरा हुआ मिला तथा मादक पदार्थों के ऊपर चावलों से भरे हुए कट्टे मिले। जानकारी के मुताबिक जोधपुर से ट्रक में मादक पदार्थ भरकर चले ट्रक को जोधपुर, अजमेर, जयपुर एव दौसा जिले की सीमा में कही पर भी पुलिस पकड नही सकी।जबकि नारकोटिक्स जोधपुर की टीम इस ट्रक का लगातार पीछा कर रही थी। सूत्रों की माने तो भरतपुर की खेड़ली मोड़ चौकी पर भी ड्रग माफिया सुविधा शुल्क देकर ट्रक को निकाल ले गए। मादक पदार्थ के रूप में ट्रक मे डोडा-पोस्त भरा हुआ था। ट्रक में मादक पदार्थ के बोरो को छुपाने के लिए ऊपर से चावल के कट्टे लोड किये गए थे। ट्रक में सवार तीन माफियाओं को नारकोटिक्स टीम ने हिरासत में लिया है।


0 टिप्पणियाँ