जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

जयपुर की कोटपूतली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो सोने की ईंट बरामद की है। मुखबिर की सूचना और गस्त के उपरांत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सोने की ईंट सहित धर दबोचा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।कोटपूतली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के चांदनी चौक स्थित ज्वैलर्स के शो-रूम से उसे चोरी किया गया था और बेचने की फिराक में इसे कोटपूतली लाया गया था। उसी दौरान पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सुधांशु शर्मा पुरुषोत्तम पुरा थाना सरुण्ड जयपुर का रहने वाला है। वह दिल्ली में ज्वैलर्स की गाड़ी चलाने का कार्य किया करता था। पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा ने पुलिस टीम की हौसला अफजाई हेतु नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र की घोषणा की है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से सघन पूछताछ में जुटी है।