ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश भाजपा ने गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर रविवार को ब्लैक पेपर जारी किया। इस ब्लैक पेपर का टाइटल प्रदेश कांग्रेस सरकार के तीन साल के काले कारनामे दिया गया है। इस दस्तावेज में भाजपा ने बेलगाम होते जा रहे अपराध और बिजली पानी के बिल में लूट का मुद्दा उठाया है। यह ब्लैक पेपर प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों, वल्लभनगर और धरियावद में हो रहे उपचुनाव में भी बटवांए जाएंगे। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा समेत भाजपा ने कई वरिष्ठ नेताओं ने ब्लैक पेपर जारी किया। इस अवसर पर सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार के 3 साल 17 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं। इन 3 वर्षों में जितने भी मुद्दे है, उन्हें लेकर 15 दिसंबर को जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूरे प्रदेश भर से करीब 2 लाख लोग इस आंदोलन में जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत 28 अक्टूबर को सभी उपखंड मुख्यालय पर बिजली बिलो में बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के साथ होगी। 25 से 30 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों की कर्ज माफी सहित कई मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा और उसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी आंदोलनों के दौरान भीड़ जुटाने के अलग-अलग लक्ष्य तय किए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ