धौलपुर से मुनेश धाकरे की रिपोर्ट।

धौलपुर शहर के निहालगंज थाना इलाके के सन्तर रोड़ स्थिति निजी क्लिनिक संचालित करने वाले चिकित्सक की केविन में गुरुवार देर शाम एक बदमाश हथियार समेत घुस गया। चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। केबिन से बाहर निकल कर हथियार लहराते हुए बदमाश मौके से फरार हो गया।चिकित्सक ने स्थानीय पुलिस के समक्ष मामला दर्ज कराया है। निजी क्लीनिक संचालन कर रहे चिकित्सक निखिल अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार देर शाम वह क्लीनिक के अंदर केबिन में बैठकर मरीज देख रहे थे। इसी दौरान करीब 25 वर्षीय युवक मुंह पर गमछा बांधे हुए केबिन में घुस गया। युवक ने कुर्सी पर बैठकर धमकी दी। चिकित्सक ने बताया बदमाश द्वारा धमकी दी गई कि तुम्हारी मारने की सुपारी दी गई है। पैसे और मोबाइल नंबर दीजिए। 2 मिनट से अधिक समय तक बदमाश चिकित्सक को धमकी देता रहा। उसके बाद अस्पताल के स्टाफ को हथियार दिखाकर मौके से फरार हो गया। घटना से क्लीनिक में हड़कंप मच गया। चिकित्सक निखिल अग्रवाल ने निहालगंज थाना पुलिस को रिपोर्ट पेश की है। थाना प्रभारी बाबूलाल पटेल ने बताया चिकित्सक द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी बदमाश को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।