आरकेपुरम थाना सीआई रमेश कुमार ने बताया कि शनिवार को पटवारी भर्ती परीक्षा की दोनों पारियों में मुन्ना भाई गिरोह के 4 लोगों को पकड़ा था। जिनमें 3 डमी व 1 मूल अभ्यर्थी था। साथ ही 6 लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सेटलमेंट का बाबू हनुमान मीणा गिरोह का मुख्य सरगना है। जो मानकी जिला बाड़मेर निवासी टीचर दोस्त मोहन लाल के साथ मिलकर गैंग चलता था।इसमें हनुमान का भाई जितेंद्र मीणा, मोहनलाल का दोस्त अशोक विश्नोई, बाबूलाल,नरेश विश्नोई ,सुरेश विश्नोई सहयोग करते थे।
8 लाख में करते सौदा
गिरोह के सदस्य कमजोर अभ्यर्थियों को तलाशते थे।फिर परीक्षा में चयन करवाने के बदले 8 लाख रुपए लेते थे। गिरोह के सदस्य ऐसे अभ्यर्थियों को ढूंढते थे जो प्रतियोगी परीक्षा में चयन के लिए मोटी रकम देने के लिए तैयार रहते हो। गिरोह के सदस्य पेशेवर अंदाज में फर्जी अभ्यर्थियों को मूल अभ्यर्थी से सम्बंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराते। फिर एडमिट कार्ड में मूल अभ्यर्थी के फोटो से छेड़छाड़ कर फर्जी अभ्यर्थी से मिलान करवाते। फर्जी आईडी तैयार करवाकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में बिठाते।
मामले में पुलिस अबतक दो दिन में 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
1. हनुमान मीणा सेटलमेंट LDC कोटा (सरगना)
2.मोहनलाल विश्नोई (सेकंड ग्रेड टीचर) बाड़मेर
3.बाबूलाल विश्नोई, (थर्ड ग्रेड टीचर) सेड़वा(जालौर)
4.अशोक विश्नोई चिमड़ा (जालौर)
5.नरेश विश्नोई जालौर (डमी कैंडिडेट)
6. सुरेश विश्नोई जालौर (डमी कैंडिडेट)
7. गौरव मीणा बामनवास सवाई माधोपुर (डमी)
8.अनुराग मीणा मूल कैंडिडेट

0 टिप्पणियाँ