उदयपुर से भगवान प्रजापत।
रोडवेजकर्मियों को देरी से मिलने वाले वेतन को लेकर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी रोडवेजकर्मियों को समय पर वेतन मिले। इसके लिए प्रयास जारी हैं। खाचरियावास सोमवार को राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि भाजपा रोडवेज को खत्म करना चाहती थी लेकिन कांग्रेस सरकार ऐसा नही चाहती। राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस इंटक का प्रदेश अधिवेशन शहर के गुजराती भवन में आयोजित हुआ। इसमें परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और अधिवेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली ने अध्यक्षता की। उद्घाटन सत्र में जगदीशराज श्रीमाली ने परिवहन मंत्री के सामने रोडवेज में आ रही समस्याओं को रखा और उनके निस्तारण की मांग की। श्रीमाली ने कहा कि राजस्थान रोडवेज सरकार का अंग हैं लेकिन इनकी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान नही हैं। अधिवेशन में रोडवेज मजदूर कांग्रेस इंटक के प्रदेश पदाधिकारियो के साथ सदस्यो ने भाग लिया। अधिवेशन में सेवानिवृत हुए रोडवेज कर्मचारियो के पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

0 टिप्पणियाँ