झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
नगरपालिका झालरापाटन के द्वारा रविवार को अतिक्रमण पर ताबडतोड कार्यवाही की गई पालिका प्रशासन के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो तथा मोटर मार्केट , मारूति नगर आदि स्थानो पर अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई । मोटर मार्केट में रेत सप्लायरो को नगरपालिका भूमि से हटाया गया वही मारूति नगर में अवरुद्ध हो रहे रास्ते के बीच में आने वाले अतिक्रमण को हटाया। अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में पालिका टीम द्वारा शहर में कट रही अवैध कॉलोनियो का मौका निरीक्षण कर कॉलोनाईजर को पाबन्द कर कॉलोनियो को कट कराने के उपरान्त ही भूखण्ड विक्रय करने हेतु आदेशित किया गया । अधिशाषी अधिकारी जितेन्द्र सिंह पारस ने बताया कि पालिका क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण व अवैध निर्माण कार्यों के विरुद्ध आगे भी निरन्तर कार्यवाही इसी प्रकार जारी रहेगी ।

0 टिप्पणियाँ