नागौर से शबिक उस्मानी। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में नागौर जिले के कुचामन सिटी में न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश खोलने की घोषणा की थी । 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

नवसृजित न्यायालय भवन का आज कुचामन सिटी में क्षेत्रीय विधायक और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरीं ने लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह का आयोजन न्यायालय परिसर कुचामन सिटी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्य सचेतक, महेंद्र चौधरीं  ,अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, कुचामन सिटी नीरज कुमार  और विशिष्ट अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जेडीए जयपुर,  अयूब खान  रहे। समारोह की शुरुआत में स्थानीय बार एसोसिएशन की और  सभी मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया।सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुचामन सिटी,   रेशमा जानवानी, ने स्वगत उद्बोधन में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कुचामन में एडीजे न्यायालय शुरु होने पर खुशी जताई । अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, कुचामन सिटी नीरज कुमार ने कहा कि कुचामन में नियुक्ति उनकी लिए भाग्यशाली साबित हुई है क्योंकि आज उनकी नियुक्ति के पहले दिन ही उनकी पदोन्नति के आदेश आ गए है । क्षेत्रीय विधायक और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरीं ने कहा कि बरसो से कुचामन में एडीजे न्यायालय खोलने की मांग की जा रही थी। जब उनको इसकी जानकारी मिली तो इसकी मांग उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक पहुंचाई । बजट में पहले जहां एडीजे केम्प की घोषणा की गई थी वही बाद में सरकार ने एसीजेएम न्यायालय खोलने का एलान कर दिया । अपने संबोधन में विधायक महेंद्र चौधरीं ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में ममता सैनी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नावां, इंदु उज्जवल अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डेगाना जंक्शन, विजय कुमार गोस्वामी, सिविल न्यायाधीश, सरदार शहर आदि मौजूद रहे ।