कोटा से हंसपाल यादव।

राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने राजस्थान के 19 जिलों में भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नई नियुक्तियां की है। जिसमें हाडोती के कोटा शहर ,कोटा देहात एवं बूंदी जिले में नई नियुक्तियां हुई है। भाजपा के कोटा संभाग मीडिया प्रभारी अरविन्द सिसोदिया ने बताया है कि कोटा शहर में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल को जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी श्याम शर्मा चौमू को नियुक्त किया है। इसी प्रकार कोटा देहात जिले के लिए शंकर लाल ठाडा को  जिला प्रभारी एवं बूंदी जिले के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद गर्ग जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।सिसोदिया ने बताया कि गोठवाल खण्डार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं राजस्थान विधानसभा में पूर्व संसदीय सचिव रह चुके है। वे भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहने के साथ - साथ विश्व हिन्दू परिषद एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं अनेको अनुसूचित जाति कल्याण से जुड़ी संस्थाओं सहित सामाजिक एवं राष्ट्रवादी संगठनों में प्रभावी भूमिका निभाते रहे है एवं वर्तमान में भाजपा के प्रदेश मंत्री है।उनकी नियुक्ति से निश्चित ही संगठनात्मक गतिविधियों को वरिष्ठ मार्गदर्शन मिलेगा ।