झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड़ जिला चिकित्सालय में देर रात विषाक्त सेवन के बाद गंभीर हालत में भर्ती हुए एक पुलिसकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। झालरापाटन थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मृतक हनुमान सिंह झालावाड़ इंदिरा कॉलोनी का निवासी है। मृतक पुलिसकर्मी हनुमान सिंह लंबे समय से निलंबित भी चल रहा था। मृतक की दूसरी पत्नी का भी झालरापाटन के एक निजी चिकित्सालय में डेंगू रोग के कारण उपचार चल रहा है। देर शाम को हनुमान सिंह अपने घर से पाटन के निजी चिकित्सालय में भर्ती पत्नी के पास पहुंचा, जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी और खुद के द्वारा विषाक्त का सेवन करना बताया। जिस पर हनुमान सिंह के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आज तड़के उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक हनुमान सिंह ने विषाक्त का सेवन क्यों किया था, इन कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। झालरापाटन थाना पुलिस अनुसंधान में जुटी है।