धौलपुर से मुनेश धाकरे।

धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के लाठखेड़ा हनुमान जी मंदिर के पास चंबल लिफ्ट परियोजना के खेत में पड़े प्लास्टिक के पाइपों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने पल भर में भयानक रूप ले लिया है।मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

एनएच 123 के बगल लाठ खेड़ा हनुमान जी मंदिर के पास चंबल लिफ्ट परियोजना का खुले में प्लास्टिक के पाइपों का गोदाम बना हुआ था।अचानक प्लास्टिक के पाइपों में आग लग गई। पल भर में लगी आग ने इतना भयानक रूप लिया है कि आसमान में धुंए के गुबार दिखाई दे रहे थे। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। आग को बुझाने की काफी  मशक्कत करनी पड़ी आग का रूप बढ़ता देख कई दमकल की गाड़ियां अलग-अलग एंगल से आग को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से आग को बुझाया गया उधर सड़क किनारे लगी आग से प्रशासन ने एनएच 123 हाईवे को बंद करा दिया है। यातायात कन्वर्ट कर छाबनी की तरफ से निकाला गया। कई दमकल की गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कंपनी का करीब 4 से 5 करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने हालातों का जायजा लेकर जांच के आदेश दिए हैं।