जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
आयकर विभाग की टीम ने राजधानी जयपुर के एक बड़े होटल समूह पर छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामला मुंबई के डिप्टी सीएम अजीत पवार और उसके सहयोगियों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मुंबई आयकर विभाग की टीम ने मुंबई के साथ जयपुर में भी होटल समूह के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है।
सम्मानीय पाठक,
सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है।
यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे।
इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है। राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा।
वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं। हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है।
शुभकामनाओं सहित।
टीम राजकाज
बैंक खाता - SUGHAN MEDIA
CURRENT / चालू
KOTAK MAHINDRA BANK
खाता संख्या - 9245598259
IFSC - KKBK 0000273
दरअसल होटल फेयरमाउंट और एक अन्य होटल से जुड़े व्यवसायियों के ऑफिस और आवास पर छापेमारी की जा रही है। राजस्थान में राजनीतिक संकट के समय होटल फेयरमाउंट में कांग्रेस के विधायकों की बाड़ेबंदी की गई थी। बाड़ेबंदी के समय से ही आयकर विभाग की टीमें टैक्स चोरी के दस्तावेज जुटा रही है। छापे में बड़ी संख्या में कई दस्तावेज भी मिले हैं। वित्तीय लेनदेन से जुड़ी पर्चियां और जमीन में निवेश के प्रमाण भी मिलने की जानकारी सामने आ रही है। मुंबई की आयकर अन्वेषण शाखा 5 दिन से कार्रवाई में लगी हुई है। राजस्थान की राजनीति में हलचल से जुड़े होटल समूह पर मारे गए छापे में कुछ राजनेताओं पर भी आने वाले दिनों में गाज गिर सकती है। फेयर माउंट होटल में राजस्थान में राजनीतिक संकट के समय सत्ता पक्ष और निर्दलीय विधायकों की बाड़ेबंदी हुई थी। उस समय भी जांच एजेंसियों ने होटल में पहुंचकर जरूरी दस्तावेज जुटाए थे। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई में जयपुर आयकर टीम को शामिल नहीं किया गया है। आयकर विभाग की मुंबई टीम ने 6 महीने की लंबी इन्वेस्टिगेशन के बाद छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुंबई के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के ठिकानों पर मारे गए छापे के तहत आयकर विभाग की टीम जयपुर पहुंची। जयपुर में पिछले 5 दिन से कार्रवाई जारी है। जयपुर के सिविल लाइंस भगत की कोठी स्थित होटल सेवा समूह पर मारे गए छापे में बैंक लॉकर, जमीन और प्रॉपर्टी में निवेश के दस्तावेज, शेयर बाजार में निवेश राजनीतिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों के साथ लेनदेन के दस्तावेज मिले हैं। आयकर विभाग की मुंबई टीम सभी दस्तावेजों को मुंबई लेकर जाएगी, जहां पर इन्वेस्टिगेशन के बाद काली कमाई पर टैक्स लगाने की कार्रवाई होगी। बता दें कि देशभर में टैक्स चोरों और काले धन के कुबेरों पर कार्रवाई के लिए आयकर विभाग पूरी तरह सक्रिय है। मुंबई के डिप्टी सीएम अजीत पवार के ठिकानों पर मारे गए छापों की जांच जयपुर तक पहुंच गई है। जयपुर में भी कारोबारी संबंधों के चलते यहां के होटल समूह पर छापेमारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ