चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शनिवार और रविवार को होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। इस भर्ती परीक्षा में चित्तौड़गढ़ जिले के अलावा बाहरी जिलों से करीब 37000 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन रतन कुमार स्वामी ने बताया कि आगामी दो दिनों शनिवार और रविवार को 4 चरणों में संपन्न होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में चित्तौड़गढ़ जिले के अलावा प्रतापगढ़,  राजसमंद, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा जिले के करीब 37000 परीक्षार्थी परीक्षा देने चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 4 चरणों में होने वाली परीक्षा मे नकल को रोकने के लिए पांच उड़न दस्ते भी लगाए गए हैं। जिनकी ट्रेनिंग शुक्रवार को संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक निजी परीक्षा केंदो पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन की व्यवस्था के साथ रहने की भी सुविधा की गईं हैं। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।