जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को इस बार से निशुल्क स्कूल यूनिफार्म दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस बजट घोषणा को लेकर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने कवायद शुरू कर दी गई है। परिषद की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर अभिभावकों के बैंक खाते और स्कूल विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों के बारे में जानकारी मांगी गई है।हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि स्कूल यूनिफार्म की राशि अभिभावकों के खाते में जमा होगी या स्कूल प्रबंध समिति के माध्यम से यूनिफार्म का भुगतान किया जाएगा।