जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान मे मौसम का मिजाज बदल चूका है। कई जिलो मे रिमझिम बारिश होने के साथ बिजली गिरने से नुकसान के भी समाचार है। वही बारिश का दौर चालू रहने के कारण लोगो को गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। इधर बेमौसम बारिश से खलिहानों मे पडी फसल के खराब होने के अंदेशा की वजह से किसानों मे भी मायूसी छा गई है। दरअसल बीते कुछ दिनों से कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने लगी है। इधर अब प्रदेश में दो सिस्टम के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में प्रदेश के 4 संभागों में एक बार फिर से बारिश होने की संभावना बन रही है। इस सिस्टम का असर 18-19 अक्टूबर तक रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो इन जिलों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। विभाग की पूर्वानुमान की मानें तो आज पूर्वी राजस्थान में भरतपुर, जयपुर और कोटा संभागों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान मे मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। जयपुर जिले और इसके आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। जयपुर के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी।

0 टिप्पणियाँ