उदयपुर से भगवान प्रजापत।

उदयपुर जिले के गोगुन्दा पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। ​जिसमें ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गया जिसमें चालक व खलासी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिंडवाड़ा से उदयपुर की ओर से तेज गति से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बेकरिया के समीप डिवाइडर से जाकर टकरा गया। जिसमें ट्रेलर का आधा भाग व ट्रेलर पर रखा कंटेनर खाई में गिर गया। हादसे में चालक व खलासी को हल्की मामूली चोट आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आपको बता दें कि हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर का केबिन  पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर मालेरा हाईवे टीम  मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर को खाई से निकालने के प्रयास जारी हैं।