धौलपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के एनएच 11बी हाईवे पर कैलादेवी माता के मन्दिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी से अल सुबह मालवाहक वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक दर्जन सवारियां घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक दो परिवार मुंडन कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे जब ये दर्दनाक हादसा हुआ। अल सुबह हुए हादसे से चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों को खबर लगते ही वे मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने दुर्घटना की सूचना बाड़ी सदर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घायलों में आधा दर्जन सवारियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलो के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी फोर व्हीलर गाड़ी उत्तर प्रदेश के आगरा से कैला देवी गई थी। श्रद्धालु कैलादेवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे। लौटते वक्त एनएच 11बी खनपुरा गांव के पास सामने से आ रहे मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारियों की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त तो हो गई। दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे को देख स्थानीय मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से फंसी हुई सवारियों को गाड़ी के अंदर से निकला। दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। घायलों में महिला, पुरुष के साथ बच्चे भी शामिल हैं। इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया है। शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गए हैं। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ