उदयपुर भगवान प्रजापत।
आरएलपी संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के दौरान ग्रामीणों को लुभाने मे कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। आरएलपी प्रत्याशी उदयलाल डांगी के समर्थन में हुए सम्मेलन में बेनीवाल लोकनृत्य गवरी पर थिरकते हुए दिखाई दिये। बेनीवाल मेनारगढ़ के दौरे के दौरान आरएलपी प्रत्याशी डांगी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुुंचे थे। इस मौके पर बेनीवाल भाजपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे। बेनीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नेता सीमेंट कंपनियों के मुनीम बने हुए हैं। इस कारण से ये बड़ी कंपनियां अपने प्लांट्स में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देती है। इसके चलते क्षेत्र में विकास कार्यों के अभाव से आमजन खाली हाथ है। इसलिए इस बार यहां पर जनता ने परिवर्तन का मानस बना लिया है।
एससीएटी सम्मलेन में गवरी लोक नृत्य पर थिरके बेनीवाल।
एससीएटी सम्मेलन में गवरी पर थिरकने के बाद बेनीवाल ने कहा कि सम्मलेन में स्थानीय ग्रामीणों के आग्रह को टाल न सका और उनके साथ गवरी नृत्य में शामिल हुआ। गवरी मेवाड़ का पारंपरिक लोक नृत्य है, जो मेवाड़ के भील समुदाय द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।

0 टिप्पणियाँ