उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उत्तरी अमरीका के लीमा देश की पेरू सिटी में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप शूटिंग में डबल ट्रेप प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले मेवाड की बेटी मानवी सोनी के गुरूवार को उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मानवी सोनी को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और विधानसभा के उपनेता राजेन्द्र राठौड ने उपरणा ओड़ाकर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने सोनी को मेवाड़ का नाम रोशन करने पर बधाई दी। खाचरियावास ने कहा कि मानवी सोनी की उपलब्धि पर सभी को गर्व होना चाहिए। मानवी सोनी देश का मान बढ़ाया हैं। राजेन्द्र राठौड़ ने निरन्तर इसी तरह निशाना लगाने की बात कही। उन्होने कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए लगन से मेहनत की जाए तो लक्ष्य की प्राप्ति होती हैं। इस मौके पर सोनी के परिजनों के साथ कई और लोग भी मौजूद थे।
जगह-जगह मानवी का हुआ स्वागत।
मानवी सोनी का एयरपोर्ट पर स्वागत होने के बाद सोनी का काफिला शहर के लिए रवाना हुआ तो जगह-जगह पर मानवी स्वागत किया गया। देबारी स्थित घाटा वाला माताजी मंदिर में दर्शन कर वह बाहर निकली तो वहां पर मौजूद लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद शहर में पहुंचने से पहले प्रतापनगर, बीएन कॉलेज, सिख गुरूद्धारा, सूरजपोल सहित अन्य जगहों पर खेल प्रेमियों ने मानवी का स्वागत कर हौंसला बढ़ाया।पदक का श्रेय दिया माता पिता और कोच को।
स्वागत के बाद मानवी सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जाने से पहले जयपुर कोच शशिकांत शर्मा से ट्रेनिंग ली थी। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता में जाने से पहले स्पोर्टस ऑर्थोरेटी ऑफ इंडिया, राजस्थान राइफल एसोसिएशन और राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन की ओर से पूरा सहयोग मिला। जिसका परिणाम हैं कि जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशीप में पदक मिला हैं। उन्होनें इस पदक का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को दिया हैं। उन्होने आशा जताई हैं कि आगे आने वाली सभी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करूंगी।

0 टिप्पणियाँ