झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड़ मे बारिश के दौर के दौरान जिले के उपखंड क्षेत्र के बंजारी व दुबलिया गांव में दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे बंजारी गांव में एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई व घर में रखे बिजली के उपकरण नष्ट हो गए। साथ ही एक महिला व एक भैंस भी घायल हो गई।

दूसरी और दुबलिया गांव में एक मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली मकान की छत पर गिरी जो छत में छेद करती हुई नीचे जमीन में जा घुसी। बिजली गिरने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।वही दूसरी ओर बारिश का दोर जारी है।