जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच प्रदेश की विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के नाम को लेकर चर्चा होने की खबर है। हालांकि मुख्यमंत्री गहलोत की इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। वही राजस्थान मे इन दिनो चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मुलाकात को मंत्रीमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति को लेकर जोडा जा रहा है। इधर अजमेर में स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के नए कुलपति के नाम को लेकर विवाद चल रहा है। राज्यपाल उत्तर प्रदेश के किसी व्यक्ति को कुलपति बनाना चाहते हैं । वही मुख्यमंत्री राजस्थान के व्यक्ति को कुलपति बनाए जाने पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ और विश्वविद्यालय के कुलपति के नामों  पर सहमति बनाने के लिए भी बातचीत होने की चर्चा है। सर्च कमेटी ने राज्य सरकार को विश्वविद्यालयों के कुलपति के लिए  नाम का पैनल भेज रखा है।