नागौर से शबिक उस्मानी की रिपोर्ट।

नागौर जिले के नावां क्षेत्र के राजास में पत्नी के मुंह पर पत्थर मार-मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति सुखराम  ने पत्नी के मुंह पर दांतली से भी ताबड़तोड़ वार किये है। गुरुवार को दंपती अपने खेत में काम कर रहे थे। हत्या की वारदात से कुछ समय पहले ही दोपहर में पति-पत्नी आराम के लिए अलग-अलग खेजड़ी के नीचे जाकर सोये थे। कुछ देर बाद ही आरोपी पति सुखराम ने नींद में सो रही पत्नी  भंवरी के मुंह पर पत्थर और दांतली के ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए और उसकी सांसे टूटने तक मारता रहा। घटना के वक्त मृतका की बेटी और बड़ी बहन भी खेत में ही थी। उन्होंने रोकने की भी कोशिश की पर आरोपी काबू में नहीं आया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति वहां से भागा नहीं और वहीं खेत पर बने झूंपे में जाकर बैठ गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सुचना मिलते ही नावां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी पति सुखराम को पकड़ लिया गया है। वहीं शव का नावां CHC पर पोस्टमार्टम करवाया गया है ।

दिमागी रूप से था आरोपी पति परेशान।

दरअसल 55 साल के सुखदेव निवासी राजास गुरुवार को अपनी पत्नी भंवरी देवी के साथ अपने खेत में काम कर रहा था। जहां दोपहर बाद दोनों आराम करने के लिए अलग-अलग खेजड़ी के नीचे जाकर सो गए। अचानक सुखदेव उठा और नींद में सो रही पत्नी के मुंह पर पत्थर और दांतली से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। भंवरी देवी संभल भी नहीं पाई और उससे पहले ही सुखदेव ने उसके चेहरे का नक्शा ही बिगाड़ दिया। दम निकलने तक वो भंवरी देवी के चेहरे पर वार करता रहा। भंवरी देवी की बड़ी बहन नारायणी देवी और बेटी सीता देवी भी वहीं खेत में काम कर रही थी। उन्होंने सुखदेव को भंवरी देवी की हत्या करते देखा तो दौड़कर उसे रोकने का प्रयास किया मगर वो काबू में नहीं आ पाया। हत्या के बाद जाकर खेत में बने झूंपे में बैठ गया। दयालराम पुत्र सुखदेव जाट निवासी राजास ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया है कि उसके पिता सुखदेव ने उसकी माता भंवरी देवी  की हत्या कर दी है। घटना से पहले उसके पिता सुखदेव और उसकी माता भंवरी देवी दोनों खेत में काम कर रहे थे। दयालराम ने बताया कि उसका पिता सुखदेव दिमागी रूप से परेशान था और लंबे समय से उसकी दवाइयां भी चल रही है । नावां थाना प्रभारी धर्मेश दायमा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है हत्या की वजह क्या रही इसका पता लगाया जा रहा है।