जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
दलित युवक की हत्या मामले में हनुमानगढ आये भाजपा विधायक मदन दिलावर द्वारा कांग्रेस नेताओं के लिए अपशब्द बोलने पर कांग्रेस नेता व जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मदन दिलावर का पुतला दहन किया।वही मनीष मक्कासर ने भाजपा विधायक दिलावर की भाषा पर कड़ी अप्पति जताई व निंदा की। मनीष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए जो दिलवार ने अपशब्द तो बोले ही साथ ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।अपने इस कृत्य के लिए उनको माफी मांगनी चाहिए।नही तो ये विरोध जारी रहेगा।साथ ही मक्कासर ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने इसको राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए अपने नेता हनुमानगढ भेजे, जिसका कोई औचित्य नही था। इस मौके पर महावीर सिहाग,संदीप गोदारा,भोला सिंह,गुरलाल सिद्धू,प्रताप सिंह,मदन सिहाग,विजय पंडित, गुरदीप मिस्त्री, रघुवीर जेलदार,देवीलाल नाई,पाला सिंह, अनिरुद्ध स्वामी, कुलदीप सहारण,सुनील वर्मा,शलेन्द्र पंडित,मांगी लाल,सुखदेव,अकबर अली,काला मिस्त्री,मनीष पंडित, सोनू पंडित,सतपाल,हरदीप,मंजीत आदि सैंकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ