बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट।

दीपावली के अवसर पर इस बार शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लेते हुए दीपावली के आसपास होने वाले अवकाश को समाप्त कर दिया है। लिहाजा दीपावली पर विधार्थियों को दिये जाने वाला करीब एक पखबाडे की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। अवकाश रद्द करने को लेकर शिक्षा विभाग का मानना है कि कोरोना काल में स्कूल बंद रहने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हुई है। ऐसे में विभाग ने लर्निंग लॉस को कम करने के लिए यह निर्णय किया गया है। आपको बता दे, कि राजस्थान प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में दीपावली का अवकाश नहीं  होगा। दीपावली  के मौके पर स्कूलों में पंद्रह दिन की छुटि्टयां  मिलती थी । माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश जारी करके स्पष्ट किया है कि दीपावली का मात्र 3 दिन का ही होगा। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दीपावली चार नवम्बर की है। ऐसे में चार से छह नवंबर तक ही अवकाश रहेगा। चार नवंबर को रविवार के दिन दीपावली है, पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा और छह नवंबर को भैया दूज पर अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजपत्रित अवकाश के दिन स्कूल में छुट्‌टी रहेगी, लेकिन शनिवार को ऐसी छुट्‌टी स्कूल में नहीं होगी। ऐसे में तीन नवंबर को दीपावली से एक दिन पहले भी स्कूल में छुट्‌टी नहीं होगी। शिक्षा निदेशालय के आदेश में  प्रदेश में कहीं भी कोई शैक्षिक सम्मेलन नहीं होगा। आमतौर पर जिला व राज्य स्तर के शैक्षिक सम्मेलन के नाम पर होने वाली चार छुटि्टयां भी इस बार नहीं होगी। प्रिंसिपल पावर की दो छुटि्टयां भी इस बार नहीं होंगी।