बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।
बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में एक कांस्टेबल ने सोमवार देर रात घर में घुसकर महिला से रेप का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर कांस्टेबल की बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। जिसके बाद कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती होना पडा। इधर महिला ने थाने में कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। वही बाडमेर एसपी आनंद शर्मा ने मामले को गंभीर मानते हुए कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच डीएसपी को दी गई है। आपको बता दे, कि सोमवार की रात को शिव थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल सुरतान सिंह महिला से रेप करने की नीयत से घर में घुसा। इस दौरान परिजन जाग गए और कांस्टेबल के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसे बुरी तरह से पीटा। इसके बाद कपड़े उतार कर उसे गांव में बैठा दिया। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि कांस्टेबल के महिला के साथ संबंध हैं। इस वजह से वह उसके घर में गया। जब परिजनों ने दोनों को साथ में देखा तो कांस्टेबल के साथ मारपीट की गई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएसपी को जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। शिव थानाधिकारी लील सिंह के मुताबिक, विवाहिता ने कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखा है जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

0 टिप्पणियाँ