बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।

बाड़मेर जिले के मेगा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें बाइक और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो सगे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। इस हादसे की वजह क्या रही, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार पुरखाराम और पप्पू राम दोनों मजदूर थे। वो धोलानाडा के रहने वाले थे। रोज की तरह ही वो बाइक से मजदूरी के लिए बालोतरा जा रहे थे। इसी दौरान मेगा हाईवे पायला खुर्द पर बाइक की भिड़ंत ट्रेलर से हो गई। हादसे में दोनो भाई बाइक समेत ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। हादसे के बाद ही मेगा हाइवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त ट्रेलर और बाइक को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।