नादौती से देवा शास्त्री की रिपोर्ट।
करौली जिले के नादौती उपखंड मुख्यालय के निकट गांव तिमावा में गोपाल गुफा पर चल रहे तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में भक्ति गीत बहार बह रही है। तीन दिन से चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों से वृंदावन जैसी छटा विखरी हुई है। महोत्सव को लेकर गोपाल धाम को रोशनी में फूलों से सजाया गया है। जिससे रात्रि के समय धाम मिनी वृंदावन जैसा लग रहा है। महोत्सव के अंतिम दिन संत राधा कृष्ण जी महाराज ने गोपाल जी की आरती उतारकर रासलीला का शुभारंभ किया। श्री गोपाल जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें यहां पर दिनभर मेला जैसा माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं ने श्री गोपाल जी के माखन मिश्री का भोग लगाकर परिवार के सुख समृद्धि की मन्नत मांगी। देवदत्त वशिष्ठ रासलीला मंडल वृंदावन के द्वारा बुधवार को सुबह मीरा चरित्र ,जालंधर वध की रासलीला दिखाई गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह मीणा ,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता, गिर्राज गुप्ता, क्षेत्रपाल मीणा ,बबली गुप्ता , पूर्व सरपंच राम सिंह मीणा, राम रतन, महाराज कारीगर ,गिर्राज पटेल ,केदार सोनी ,भगवती मीणा हटीला ठेकेदार, सेवादास ,रामरतन मेडिया , बल्ली लाल मीणा ,उमेश मीणा ,राहुल मीणा आदि मौजूद थे। आसपास के गांवो के सैकड़ों श्रद्धालु गोपाल जी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। तिमावा सहित ,गुढ़ाचंद्रजी ,रघुनाथपुरा ,आमली पुरा, घाटोली, खेड़ा मालूपाडा , मोहनपुरा सहित करौली,सवाईमाधोपुर,दौसा,भरतपुर,जयपुर जिले से सैकड़ो लोग गुफा पर रासलीला ,संत प्रवचन तथा धार्मिक कार्यक्रमों का धर्म लाभ ले रहे है।
समिति के प्रवक्ता राजेंद्र तिमावा ने बताया कि शरद पूर्णिमा महोत्सव में राम जानकी मंडल गंगापुर सिटी के द्वारा गोपाल गुफा पर बाहुबली ,शंकर भगवान ,वासुदेव कारागार ,साईं बाबा ,सिर पर सवार आदि की संजीव झाकिया सजाई गई है। विजय शर्मा, बिहारीलाल ,अनिल मंगल, राहुल मंडरायल ,राजदीप, संदीप ,हेमू गंगापुरी तथा गंगापुर गायिका रिचा गुप्ता ,अर्चित तिवारी ,अभिनव तिवारी ,सिदेश पाराशर गंगापुर सिटी के द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।
माखन मिश्री का लगाते हैं भोग।
तिमावा में पहाड़ियों के बीच स्थित गोपाल गुफा जन-जन की आस्था का केंद्र है। यहां राजस्थान ही नहीं बल्की हरियाणा ,महाराष्ट्र ,उत्तर प्रदेश, लखनऊ ,बिहार सहित कई प्रांतों से भी श्रद्धालु आते हैं। यहां आकर लोगों को प्राकृतिक वातावरण में सुकून मिलता है। लोगों में आस्था है की गुफा के रज कणों से भगवान गोपाल जी की सुहानी गंध समाहित है। इसी धारणा से संकट ग्रस्त लोग गुफा पर श्रद्धा से नत मस्तक होते हैं और मनौती के लिए दूध और माखन मिश्री की प्रसादी भगवान गोपाल जी को चढाते है।गोपाल जी की प्रतिमा के अलावा यहाँ संत हरिदास बाबा के चरण बने हुए हैं।
राधाकृष्ण दास बाबा ने बताया कि पीड़ा से मुक्ति के लिए सात शनिवार श्रद्धालु जात करते हैं। शरद पूर्णिमा के मौके पर विशाल मेले का आयोजन होता है। जिसमें हजारों लोग दर्शनों के लिए आते हैं। महोत्सव के आखिरी देर रात 12:00 बजे गोपाल जी महाराज को खीर का भोग लगाकर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी जाती है।
पुलिस जाप्ता संभाल रहा है मोर्चा।
शरद पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ रही भीड़ के चलते थानाधिकारी नादौती सहित गुढाचंद्रजी चोकी प्रभारी सहित दर्जनों से अधिक पुलिस के जवान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा में जुटे हुए है।

0 टिप्पणियाँ