धौलपुर से मुनेश धाकरे की रिपोर्ट।
धौलपुर जिले की बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र के सरमथुरा इलाके में एक के बाद एक चुनाव बहिष्कार के मामले निकल कर सामने आ रहे है। आज एक बार फिर से ग्राम पंचायत खरोली के गांव अमानपुरा के ग्रामीणो ने एक होकर जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर गांव मे पोस्टर लगा कर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर विकास कार्य में गांव की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बताया कि आजादी को सालों बीत जाने पर भी गांव तक पहुंचने के लिये पक्की सड़क नही है। पिछले महीने सड़क के अभाव में एम्बुलेंस गांव तक नही पहुच पाई जिसके चलते एक बच्ची की मौत हो गई। इस बच्ची की मौत से ग्रामीणों में शासन एवं प्रशासन के प्रति आक्रोश बना हुआ है। वही ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सड़क के अभाव में बेटियां उच्च शिक्षा से बंचित रह जाती है इतना ही नही प्रसूताओं को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है खासकर बरसात के मौसम में गांव का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है जिसके चलते गांव के बच्चे कई महीनों तक स्कूल नहीं पहुंच पाते है। वही ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर चुनावों के समय पर झूठे वादाखिलाफी के भी आरोप लगाए हैं।इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से जिले में आगामी 26 अक्टूबर को होने बाले तीसरे चरण के चुनाव में पंचायती चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया और सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों ने एकजुट होकर नारेबाजी की।
सर मथुरा उपखंड अधिकारी मनीष जाटव ने बताया कि चुनाव बहिष्कार करना समस्या का हल नहीं है हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कर पंचायती चुनाव के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।फिर भी हमने कुछ कार्मिको को गांव मे समझाइश के लिये भेजा है।

0 टिप्पणियाँ