चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।

चित्तौडग़ढ़ जिला एएनएम नर्सिंगकर्मी एसोसिएशन कर्मचारीयों ने कोविड टीकाकरण  को लेकर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।एसोसिएशन से जुडी नर्सिंग कर्मी गीता शर्मा ने बताया कि जिलेभर से कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर कार्यरत नर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें समस्त नर्सिंग कर्मियों ने प्रशासन की ओर से मौखिक आदेश पर करवाए जा रहे घर-घर टीकाकरण अभियान को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसके बहिष्कार करने की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि फरवरी से लेकर आज तक लगातार आठ महीनों से सभी महिला नर्सिंग कर्मी टीकाकरण में अपनी सेवाएं निर्बाध रूप से दे रही हैं। लेकिन सरकारी अवकाश और रविवार के दिन भी उन्हें टीकाकरण करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। जो तर्कसंगत नहीं है।उन्होंने बताया कि इस महीने  30 अक्टूबर से टीकाकरण केंद्रों पर वेरीफायर का काम कर रहे स्कूली अध्यापकों को भी टीकाकरण केंद्रों से हटाया जाने के आदेश मिलने के बाद टीकाकरण का सारा भार नर्सिंग कर्मियों पर आ जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का समय 9:00 से 3:00 बजे तक किया जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान मे प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक समय तक टीकाकरण की ड्यूटी करने के बाद राजकीय कार्य बाधित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि टीकाकरण सप्ताह में दो दिन किया जाए। इस अवसर पर आशा गर्ग,  शशि लता, शहनाज खान, लक्ष्मी योंगी, सुनीता,रेखा तेली,सुमित्रा राव, किरण राव,  गंगा मालवी, मधुबाला जैन, शोभना, शीला,सुमित्रा खटीक,निर्मला मारू,प्रमिला सहित कई अन्य नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे l